सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Ather 450s

 Ather 450s मे दिए गए कमाल के फीचर्स जो आपको खरीदने को कर देंगे मजबूर :

एथेर 450S मे 7इंच का एलसीडी डिस्प्ले दी गयी है।इसे कंट्रोल करने के लिए जॉयस्टिक दी गयी है।Ather 450s मे आपको ड्राइविंग मोड की जानकारी, टर्न बाई टर्न नेवीगशन, डिस्टेंस टू एम्प्टी, इसे आप अपने फ़ोन से कनेक्ट करके कॉल, एस एम एस,को गाडी की डिस्प्ले पर देख सकते है।

सेफ्टी फिचर्स :इसमें साइड स्टेण्ड कटऑफ सिस्टम दिया गया है।जब भी साइड स्टेण्ड लगा होगा तब गाडी स्टार्ट नहीं होंगी।

साडी गार्ड :इसमें साडी गार्ड भी दिया गया है।

पुश बटन : इसमें पुश बटन का फीच्चर दिया गया है। इसमें चाबी ऑन करते ही गाडी स्टार्ट नहीं होती है। इसके लिए आपको पहले पुश बटन ऑन करना होगा।

ऑटो होल्ड :Ather 450s मे ऑटो होल्ड का फिचर दिया गया है।जब भी गाडी चढाई पर होंगी और आप ब्रेक से हाथ हटाते है। तो ऑटो होल्ड फिचर से गाडी पीछे नहीं जाएगी।

रिजनरेटिव ब्रेकिंग :इसमें रिजनरेटिव ब्रेकिंग का फिचर दिया गया है। जब भी आप ब्रेक use करेंगे तब गाडी की बैटरी रिजनरेटिव फीच्चर से चार्ज होंगी।

Ather 450s

एथेर 450S बूट स्पेस

 इसमें 22लीटर का अंडर सीट स्टॉरेंज दिया गया है।इसमें led लाइट दी गयी है। ताकि आप अंदेरे मे भी बिना किसी परेशानी के उपयोग कर सके।इसके अंडर सीट स्टॉरेंज को key से ही ओपन करना होगा।

एथेर 450S का ब्रेकिंग सिस्टम 

इसमें कोम्बी ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। Ather 450s मे आगे और पीछे डिस्क ब्रेक दी गयी है।इसमें आगे 200mm की डिस्क और पीछे 90mm की डिस्क दी गयी है।

एथेर 450s का ड्राइविंग मोड और उनकी टॉप स्पीड :

इसमें चार ड्राइविंग मोड दिए गए है

1. स्मार्ट इको 2.इको 3.राइड मोड 4.स्पोर्ट मोड 5.रिवर्स मोड़ 

स्मार्ट इको :इसमें इस स्कूटर की टॉप स्पीड 40km की है।

इको मोड : इसमें इस स्कूटर की टॉप स्पीड 50km की है।

राइड मोड :इसमें इस स्कूटर की टॉप स्पीड 70km की है।

स्पोर्ट मोड :इसमें इस स्कूटर की टॉप स्पीड 90km की है।

रिवर्स मोड़ :यह गाडी को पीछे करने की लिए दिया गया है।

एथेर 450S की मोटर और पावर 

इसमें 5.4 किलोवाट की pmsm मोटर दी गयी है।जो की बेल्ट से पीछे के पहिये से जुडी रहती है।यह 5400 वाट की पीक पावर और 22nm का टॉर्क निकालती है।यह ip67 रेटिंग के साथ आती है।

 रेंज :एथेर 450S एक बार फुल चार्ज होने के बाद 90km की रेंज निकलता है।

एथेर 450S की बेटरी और चार्जिंग समय 

इसमें 2.9kwh की लिथीयम आयन बैटरी दी गयी है जो की ip67 रेटिंग के साथ आती है। यह नार्मल चार्जर से( 0से 80% ) मे 6.30 घंटे का समय और 0 से 100% मे 8.36 घंटे का समय लगेगा।

चार्जर :इसमें 350 वाट का पोरटेबल चार्जर दिया गया है।यह ।

एथेर 450S की हेड लाइट सस्पेंशन और टायर साइज़

इसमें आगे टेलीस्कॉपिक और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए है। Ather 450s मे हेड लाइट बैक लाइट और टर्न इंडिकेटर led सेटअप के साथ दिए गए है।इसमें आगे और पीछे (90/90R12 )के ट्यूब लेस्स टायर एलाय व्हील के साथ दिए गए है।

एथेर 450S के कलर ऑप्शन 

इसमें चार कलर ऑप्शन दिए गए है।

1.कॉस्मिक ब्लैक,(Cosmic Black)

2.स्टिल व्हाइट,(Still White)

3.स्पेस ग्रे,(Space Grey) 

4. साल्ट ग्रीन (Salt Green)

एथेर 450S के डायमैंशन

इसकी चौड़ाई 739 मिमी की है।

इसकी लंबाई 1891 मिमी की है।

इसकी ऊंचाई 1114 मिमी की है।

इसका व्हीलबेस 1296 मिमी की है।

इसकी ग्राउंड क्लियरेंस 170mm की है।

इसका कर्व वैट 108kg का है।

एथेर 450S की गारंटी

इस पर 3साल और 30हजार किलोमीटर की वारंटी मिलती है। जिसे आप प्रो पैक लेकर 5 साल और 60 हजार km तक बढ़ा सकते है।

एथेर 450S की कीमत

इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.10 लाख रु रखी गयी है। यह इसके बेस मॉडल की कीमत है। यदि आप इसका प्रो पैक लेते है। तो आपको 14000रु अधिक चुकाने होंगे।



टिप्पणियाँ

Popular Posts

Maruti suzuki fronx

Maruti Suzuki Fronx 2026 – ₹10 लाख के अंदर SUV | CNG माइलेज के साथ अगर आप ₹10 लाख के अंदर अच्छी माइलेज वाली SUV, CNG वाली फैमिली कार या खराब सड़कों के लिए हाई ग्राउंड क्लियरेंस कार ढूंढ रहे हैं, तो Maruti Suzuki Fronx आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। मारुती फ्रोंक्स का फ्रंट डिसाइन कंपनी ने ग्रैंड विटारा की तरह रखा है। Maruti Suzuki Fronx के वेरिएंट  जो इस प्रकार है।(1)सिग्मा, (2)डेल्टा, (3)डेल्टा प्लस  (4)जीटा (5)अल्फ़ा मारुती फ्रोंक्स  इंजन ऑप्शन: suzuki fronx engen option मारुती फ्रोंक्स मे दो इंजन ऑप्शन दिए गए है। (1) 1.2 लीटर नेचुरली असप्रेटेड पेट्रोल इंजन जो की 90ps की पावर और 113nm का टॉर्क निकलता है। (2) 1लीटर टरबो चार्ज पेट्रोल इंजन जो की 100 Ps की पावर और 147nm का टॉर्क निकलता है। मारुती फ्रोंक्स  के फीचर्स: suzuki fronx Feachers  सिग्मा वेरिइन्ट :इसमें हेड लाइट हेलोजेल के साथ दी गयी है।इस वैरियट मे 16इंच के स्टील रीम व्हील कवर के साथ दिए गए है।इंटेरियर मे आटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल चारों पावर विंडो पांचो एडजेस्टेबल हेडरेस्ट दिए गए हैं...

bajaj freedom 125 cng: बजाज फ्रीडम 125 सीएनजी

  bajaj freedom 125 cng: बजाज फ्रीडम 125 सीएनजी: किफायती सवारी भारत में बजाज ऑटो ने एक नई मोटरसाइकिल, फ्रीडम 125 सीएनजी को लॉन्च किया है। यह दुनिया की पहली फैक्ट्री-फिट सीएनजी संचालित मोटरसाइकिल है। यह मोटरसाइकिल भारत के लोगों की दैनिक यात्रा की जरूरतों को पूरा करती है। यह स्कूटर किफायती और पर्यावरण अनुकूल है। यह शहरी यात्रा के लिए अच्छा है और कम ईंधन लागत के साथ बेहतर माइलेज देता है। प्रमुख बातें भारत में पहली फैक्ट्री-फिट सीएनजी मोटरसाइकिल किफायती ऑपरेटिंग लागत और बेहतर माइलेज पर्यावरण अनुकूल और ईंधन कुशल वाहन शहरी गतिशीलता के लिए आदर्श स्कूटर 125 सीसी इंजन और सीएनजी टेक्नोलॉजी से लैस बजाज फ्रीडम 125 सीएनजी की बुकिंग बजाज ऑटो ने बजाज फ्रीडम 125 सीएनजी नाम की दुनिया की पहली सीएनजी मोटरसाइकिल लॉन्च की है। यह मोटरसाइकिल भारत के लोगों के लिए बनाई गई है। सीएनजी से यह किफायती और पर्यावरण के अनुकूल है। बजाज ने भारत में दुनिया की पहली सीएनजी मोटरसाइकिल लॉन्च की बजाज फ्रीडम 125 सीएनजी मोटरसाइकिल भारत में सबसे पहली सीएनजी संचालित है। यह बजाज ऑटो की एक बड़ी उपलब्धि है। यह दिख...

Ather rizta

 Ather ने लॉन्च किया अपना पहला फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather rizta एथेर रीजता एथेर की तरफ से आने वाला एक फैमिली स्कूटर है।इसे एथेर ने फैमिली के हिसाब से डिज़ाइन किया। इसमें 900mm की लम्बी सीट दी गयी। Ather rizta  मे 34 लीटर का अंडर सीट स्टोरज दिया गया है।इसमें आगे एक्सेसीरीज जिसे अथेर फ्रेंक बोलता है। उससे आप स्टोरज को 22 लीटर तक बड़ा सकते है।इसमें बूट मे led लाइट दी गयी है और बूट मे usb चार्जिंग दी गयी है। एथेर रीजता वैरियेन्ट एथेर रीजता मे Ather rizta ने तीन 3 वारिइन्ट दिए है।1.Ather s,(2)Ather z(2.9kwh),(3)Ather z(3.7kwh बैटरी ) एथेर रिजता का टायर साइज़ और सस्पेंशन इसमें आगे का टायर 90/90R12 और पीछे का टायर 100/80R 12 के ट्यूब लेस्स टायर एलाय व्हील के साथ दिए गए है। Ather rizta मे  आगे टेलीस्कॉपिक सस्पेंशन और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिए है। एथेर रिजता का ब्रेकिंग सिस्टम इसमें कोम्बी ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। Ather rizta मे आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक दिए गए है। एथेर रीजता की बैटरी और चार्जिंग का समय एथेर रिजता मे 2.9kwh की लीथिएम आयन बैटरी पैक दिया गया है।यह ip ...